TVS Apache RTR 160 4V vs Pulsar N160 SS: ₹1,145 का फर्क, किस बाइक में मिलते हैं ज्यादा फीचर्स?
TVS Apache RTR 160 4V vs Pulsar N160 SS:TVS Motor Company ने अपनी लोकप्रिय Apache RTR 160 4V को अपडेट करते हुए इसमें कुछ नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। इस बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar N160 जैसी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक से होता है। अगर आप इन दोनों में से किसी एक बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कीमत के लिहाज से दोनों मॉडल में कितना अंतर है, इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
दोनों मॉडल में कितना अंतर है।

| बाइक / वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
|---|---|
| TVS Apache RTR 160 4V – TFT के साथ मैप मिररिंग | ₹1,41,440 |
| Bajaj Pulsar N160 – N160 SS | ₹1,42,585 |
कीमत में अंतर: Bajaj Pulsar N160 SS, Apache RTR 160 4V से ₹1,145 महंगी है।
यह भी पढ़ें
Royal Enfield Bullet 350 का जलवा कायम! ₹1.66 लाख में 36KMPL माइलेज, जानें क्या है खास
TVS Apache RTR 160 4V के फीचर्स
नए अपडेट के बाद TVS Apache RTR 160 4V में टेक्नोलॉजी और फीचर्स को पहले से बेहतर किया गया है। बाइक की स्टाइलिंग भी स्पोर्टी लुक देती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, सिंगल-पीस सीट और गोल्डन कलर के USD फोर्क्स मिलते हैं। नए अपडेट के साथ Apache RTR 160 4V का टॉप वेरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर से लैस हो गया है, जिससे यह स्पोर्टी कम्यूटर बाइक चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनता है।
TVS Apache RTR 160 4V का इंजन और कलर
TVS Apache RTR 160 4V में 159.7cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 17.55 PS की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कलर की बात करें तो यह बाइक मैट ब्लैक, रेसिंग रेड, मरीन ब्लू और नए Arctic Teal समेत चार रंगों में उपलब्ध है।
TVS Apache RTR 160 4V के एडवांस्ड फीचर्स
TVS Apache RTR 160 4V की खासियतों में इसका 5-इंच TFT डिस्प्ले भी शामिल है। यह स्क्रीन फुल Google Maps मिररिंग को सपोर्ट करती है, जिससे सफर के दौरान रास्ता देखना आसान हो जाता है। बाइक में Sport, Urban और Rain तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में बाइक के परफॉर्मेंस को बदलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर भी दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
इस बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ कई उपयोगी सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें दिया गया पैनिक ब्रेक अलर्ट अचानक तेज ब्रेक लगाने पर इंडिकेटर्स को फ्लैश करता है, जिससे पीछे आ रहे वाहन को खतरे का संकेत मिल सके। इसके अलावा, बाइक में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है।
Bajaj Pulsar N160 SS की डिजाइन
Bajaj Pulsar N160 SS को कंपनी ने स्पोर्टी डिजाइन के साथ पेश किया है। इसके गोल्डन USD फोर्क और स्पोर्टी ग्राफिक्स बाइक को आकर्षक और आक्रामक लुक देते हैं। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्पोर्टी ग्राफिक्स और LED DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलाइट मिलती है, जो इसके लुक को और बेहतर बनाती है।
Bajaj Pulsar N160 SS का पावर
Bajaj Pulsar N160 SS में 164.5cc का 4-वाल्व एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 18.5 PS की पावर और 14.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पावर के मामले में यह Apache RTR 160 4V से 0.95 PS ज्यादा, जबकि टॉर्क 0.33 Nm कम है। बाइक में Rain, Road, Sport और Off-road चार राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।
Bajaj Pulsar N160 SS के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Bajaj Pulsar N160 SS में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, N160 SS में Google Maps इंटीग्रेशन और Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है। सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS, हैजार्ड लाइट स्विच और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
दोनों में कौन बेहतर हैं?
नए अपडेट के बाद TVS Apache RTR 160 4V में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, वहीं Bajaj Pulsar N160 SS में ज्यादा पावर और कुछ अतिरिक्त तकनीकी फीचर्स मिलते हैं। Apache में फुल मैप मिररिंग जैसे फीचर दिए गए हैं, जबकि Pulsar N160 SS में ट्रैक्शन कंट्रोल और चार राइडिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। दोनों बाइक्स का डिजाइन स्पोर्टी और मॉडर्न है। ऐसे में बाइक चुनते समय कीमत, पावर, फीचर्स और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखना बेहतर रहेगा।
और पढ़ें