Volkswagen ID.3 GTI में ऐसा फीचर, कार से ही चार्ज होंगे दूसरे डिवाइस! भारत में आएगी या नहीं?
Volkswagen ने अपनी नई ID.3 GTI इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। खास बात यह है कि GTI बैज के साथ आने वाली यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 321 HP की पावर और 545 Nm का टॉर्क मिलता है, यानी यह काफी दमदार परफॉर्मेंस देने वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक है। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक की सबसे पावरफुल सीरीज-प्रोडक्शन GTI है। यूरोप में इसकी प्री-बुकिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
Maruti Wagon R Facelift: नए लुक के साथ CNG में बड़ा बदलाव, मिलेगा नया Z-Series इंजन
Volkswagen का परफॉर्मेस

Volkswagen ने अपनी नई ID.3 GTI इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। खास बात यह है कि GTI बैज के साथ आने वाली यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 321 HP की पावर और 545 Nm का टॉर्क मिलता है, यानी यह काफी दमदार परफॉर्मेंस देने वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक है। कंपनी के मुताबिक, यह अब तक की सबसे पावरफुल सीरीज-प्रोडक्शन GTI है। यूरोप में इसकी प्री-बुकिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।
Volkswagen की बैटरी और रेंज
Volkswagen ID.3 GTI में 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज होने पर 601 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देने में सक्षम है। यह कार 183 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 29 मिनट लगते हैं। इसकी शुरुआती कंबाइंड एनर्जी खपत 14.5 kWh/100 km बताई गई है।
Volkswagen के फीचर्स
Volkswagen ID.3 GTI को स्पोर्टी ड्राइविंग के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें अडैप्टिव DCC स्पोर्ट्स सस्पेंशन और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। साथ ही लॉन्च कंट्रोल और खास GTI ड्राइविंग मोड मिलता है। GTI मोड एक्टिव करने पर कार की पावर डिलीवरी, स्टीयरिंग और सस्पेंशन की सेटिंग बदल जाती है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा स्पोर्टी महसूस होती है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और एंबिएंट लाइटिंग में खास GTI ग्राफिक्स भी दिए गए हैं।
Ferrari 296 GT Modificata: 730 CV पावर और 1 मिनट 11 सेकंड की लैप टाइम, जानें इस ट्रैक कार की खासियत
Volkswagen की डिजाइन

Volkswagen ID.3 GTI को पहली नजर में ही स्पोर्टी और आक्रामक लुक देने की कोशिश की गई है। इसके फ्रंट में हेडलाइट्स के बीच सिग्नेचर रेड स्ट्राइप, ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल और बंपर पर रेड डिटेलिंग दी गई है, जो इसे खास GTI पहचान देती है। कार में 20-इंच के Worthersee अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जबकि ORVM कवर और साइड स्कर्ट्स पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश इसे और स्पोर्टी बनाती है। Volkswagen इसे Tornado Red, Moonstone Grey, Scale Silver, Grenadilla Black और Glacier White समेत पांच आकर्षक रंगों में पेश करेगी।
Volkswagen का इंटीरियर
Volkswagen ID.3 GTI के अंदर भी स्पोर्टी लुक देखने को मिलता है। इसमें Superclark टार्टन पैटर्न वाली स्पोर्ट्स सीट्स दी गई हैं, जिन पर रेड स्टिचिंग की गई है। कार में रेड 12 o’clock मार्किंग वाला स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर रेड GTI स्ट्रिप भी मिलती है। इसके अलावा, कार में 12.9-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।
Volkswagen के एडवांस्ड फीचर्स
Volkswagen ID.3 GTI में कई प्रीमियम फीचर्स का विकल्प भी मिलेगा। ग्राहक पैनोरमिक सनरूफ, स्पोर्ट्स सीट्स में मसाज और मेमोरी फंक्शन, 480-वॉट Harman Kardon साउंड सिस्टम और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स चुन सकेंगे।
Volkswagen की लॉन्च डेट
Volkswagen ID.3 GTI में Vehicle-to-Load यानी V2L फीचर भी दिया जाएगा। इसकी मदद से कार मालिक एक खास अडैप्टर के जरिए बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को पावर दे सकेंगे या उन्हें चार्ज कर सकेंगे। इसके अलावा कार के साथ ऑप्शनल साइकिल कैरियर सेटअप भी उपलब्ध कराया जाएगा।Volkswagen ने अभी तक ID.3 GTI की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं, इस इलेक्ट्रिक हॉट हैच को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर भी कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें