Honda QC3 Electric Scooter Launch: 145Km रेंज, 3kWh बैटरी और ₹1.35 लाख कीमत
Honda QC3 Electric Scooter Launch: होंडा ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपना नया Honda QC3 उतार दिया है। कंपनी ने इस नए मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.35 लाख तय की है। QC1 और Activa e के बाद यह होंडा का नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें पहले के मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बैटरी क्षमता और बेहतर रेंज देने पर जोर दिया गया है। फिलहाल Honda QC3 की बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम इन पांच शहरों से शुरू होगी। इसके बाद कंपनी इसकी उपलब्धता धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों तक बढ़ाएगी। ऐसे में फैमिली यूज के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे ग्राहकों के बीच Honda QC3 की एंट्री काफी दिलचस्प हो सकती है।
Honda QC3 की बैटरी और चार्जिंग
Honda QC3 में कंपनी ने 3 kWh क्षमता वाली बैटरी दी है। यह बैटरी होंडा के QC1 और Activa e इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में ज्यादा रेंज देने के लिए तैयार की गई है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज होने पर Honda QC3 करीब 145 किलोमीटर तक चल सकता है, जिससे रोजाना शहर में आने-जाने वाले लोगों को बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें
30% उछाल के साथ Ather Rizta ने तोड़े रिकॉर्ड, 160 KM रेंज और कीमत भी बजट में
चार्जिंग की बात करें तो Honda QC3 की बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक करीब 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। इस तरह स्कूटर की बैटरी क्षमता और चार्जिंग टाइम इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
Honda QC3 के फीचर्स

Honda QC3 में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में 5-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है, जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी ऐप के साथ काम करती है और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देती है। इसके अलावा, इसमें 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट और रोजमर्रा की जरूरत का सामान आसानी से रखा जा सकता है। बड़े स्टोरेज स्पेस के कारण यह स्कूटर फैमिली और डेली यूज के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाता है।
Honda QC3 की रेंज
Honda QC3 एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है। इस रेंज के साथ यह होंडा के मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल बनता है। तुलना करें तो Honda QC1 फुल चार्ज में 80 किलोमीटर तक चलता है और इसकी कीमत ₹90,708 है। वहीं Honda Activa e एक चार्ज में करीब 102 किलोमीटर की रेंज देता हैं।
यह भी पढ़ें
Ampere Magnus Neo: ₹90,999 में 125KM रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी दमदार
Honda QC3 के कलर और बुकिंग
Honda QC3 को कंपनी ने चार आकर्षक कलर ऑप्शन मैट फोटॉन ग्रे, पर्ल प्रेशियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू में पेश किया है। बुकिंग की बात करें तो इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्राहक ₹5,000 के टोकन अमाउंट के साथ Honda QC3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी RedWing डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।
Honda QC3 की कीमत
Honda QC3 का मुकाबला
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Honda QC3 का मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak, Hero Vida और Ather Konark जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से देखने को मिलेगा। इन मॉडलों के बीच कीमत, रेंज, फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।
और पढ़ें
- Komaki MG Pro Plus: ₹80 हजार से कम में मेटल बॉडी और 150 KM रेंज! जानें इस फैमिली स्कूटर के फीचर्स
- 320 KM रेंज और 34L बूट स्पेस के साथ आया Ola S1 X Plus, 5.3 kWh बैटरी ने बढ़ाई हलचल; देखें पूरी डिटेल
- Simple Wave इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: ₹1.10 लाख शुरुआती कीमत, 243 KM रेंज और 70L स्टोरेज; देखें पूरी डिटेल