Maruti Victorious SUV ने दिखाया दम — बिक्री में कई बड़ी SUVs को छोड़ा पीछे

       
                    WhatsApp Group                             Join Now            
   
                    Telegram Group                             Join Now            
   

Maruti की नई Victorious SUV ने लॉन्च के बाद बिक्री के अपने दूसरे महीने में कमाल कर दिया है और नए महीने की बिक्री के रिकॉर्ड बनाए हैं। अक्टूबर 2025 में इसकी 13,496 यूनिट्स बिकीं, जिससे इसने KIA Sonet, Mahindra XUV 300, Maruti Brezza, Mahindra Thar, Hyundai Venue, Toyota HyRider, Toyota Innova Hi-Cross, Maruti Grand Vitara, Mahindra XUV700 और KIA Seltos जैसी लोकप्रिय एसयूवी को पीछे छोड़ दिया।

इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख है, और इसे इंडिया एनसीएपी द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद एसयूवी में से एक बनाती है।

यह भी पढ़ें

Ducati Multistrada V4 Pikes Peak भारत में लॉन्च – ₹36.17 लाख में स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आई नई एडवेंचर बाइक

सीमित समय के लिए आपके पसंदीदा कार मॉडलों पर बेहतरीन ऑफ़र

रैंक मॉडल अक्टूबर 25 अक्टूबर 24 YoY %
1टाटा नेक्सन22,08314,75950%
2मारुति सुजुकी डिजायर20,79112,69864%
3मारुति सुजुकी अर्टिगा20,08718,7857%
4मारुति सुजुकी वैगनआर18,97013,92236%
5हुंडई क्रेटा18,38117,4975%
6महिंद्रा स्कॉर्पियो18,10715,87714%
7मारुति सुजुकी फ्रोंक्स17,00316,4194%
8मारुति सुजुकी बलेनो16,87316,0825%
9टाटा पंच16,81015,7407%
10मारुति सुजुकी स्विफ्ट15,54217,539-11%
11महिंद्रा बोलेरो14,3439,84946%
12मारुति सुजुकी ईको13,53711,65316%
13मारुति सुजुकी विक्टोरिस13,49600%
14किआ सोनेट12,7459,69931%
15महिंद्रा XUV 3XO12,2379,56228%
16मारुति सुजुकी ब्रेजा12,07216,565-27%
17महिंद्रा थार12,0297,94451%
18हुंडई वेन्यू11,73810,9018%
19टोयोटा हाइराइडर11,5555,449112%
20टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस11,0898,83825%
21मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा10,40914,083-26%
22महिंद्रा XUV70010,13910,435-3%
23टाटा टियागो8,8504,68289%
24किआ कैरेंस8,7796,38438%
25किआ सेल्टोस7,1306,36512%

स्रोत: इंडस्ट्री रिपोर्ट्स और सेल्स डेटा (अक्टूबर 2025)

Maruti Victorious के वेरिएंट और जानकारी

Maruti
Maruti

Maruti Victorious को छह वेरिएंट्स- LXi, VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi+ और ZXi+ (O) के साथ बाजार में उतारा गया है। कंपनी इसमें तीन इंजन विकल्प देती है जिसमें 103hp वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 116hp वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन और 89hp वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन शामिल है। गियरबॉक्स के विकल्प पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड के लिए ई-सीवीटी और सीएनजी वेरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स हैं। इसके अलावा विक्टोरिस को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी दिया गया है

Maruti Victorious के ARAI माइलेज

पावरट्रेनमाइलेज
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT)28.65 kmpl
पेट्रोल मैनुअल21.18 kmpl
पेट्रोल ऑटोमैटिक21.06 kmpl
पेट्रोल AWD ऑटोमैटिक19.07 kmpl
CNG मैनुअल27.02 km/kg

Maruti Victorious की डिजाइन

Victorious का डिज़ाइन Maruti सुजुकी की नई डिज़ाइन भाषा को दर्शाता है, जो मुख्य रूप से लॉन्च होने वाली ई-विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी से प्रभावित है। इसके आगे की तरफ पतली ग्रिल पर क्रोम स्ट्रिप के साथ बड़े एलईडी हेडलाइट्स, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में 18-इंच के अलॉय व्हील, ब्लैक पिलर, सिल्वर रूफ रेल्स और चौकोर बॉडी क्लैडिंग हैं, जो इसे एक शक्तिशाली और मस्कुलर अपील देते हैं। वहीं, पीछे की तरफ एक स्टाइलिश सेगमेंटेड एलईडी लाइट बार और बड़े अक्षरों में ‘विक्टोरिस’ लिखा है, जो इसे एक बोल्ड और मॉडर्न लुक देता है।

यह भी पढ़ें

सिर्फ ₹1.37 लाख में Royal Enfield Hunter 350 — स्टाइल, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बो!

Maruti Victorious का इंटीरियर

Maruti Victorious​‍​‌‍​‍‌ का अंदरूनी डिजाइन ज्यादा टेक-फोकस्ड और प्रीमियम जैसा दिखता है। इसका केबिन ग्रैंड विटारा से पूरी तरह अलग और मॉडर्न लुक देता है। एक 10.25-इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम डैशबोर्ड के ऊपर दिया गया है, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स को सपोर्ट करता है। उसके दाईं ओर एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नीचे थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी आसान और कम्फर्टेबल बनाता है। विक्टोरिया में पांच यात्री आराम से बैठ सकते हैं, जिससे यह फैमिली और लॉन्ग ट्रिप दोनों के लिए परफेक्ट SUV बन जाती ​‍​‌‍​‍‌है।

Maruti Victorious के फीचर्स

Maruti
Maruti

अगर फीचर्स की बात करें तो Maruti Victorious को एक प्रीमियम और टेक-सेवी SUV के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-स्पीकर वाला डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम दिया गया है, जो शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं। लक्ज़री टच बढ़ाने के लिए इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इन सभी के साथ विक्टोरिस अपने सेगमेंट में एक हाई-टेक और कम्फर्ट से भरपूर SUV साबित होती है।

यह भी पढ़ें

नई Hyundai Venue आई शानदार लुक और एडवांस फीचर्स के साथ, कीमत सिर्फ ₹7.90 लाख से शुरू

Maruti Victorious के सेफ्टी फीचर्स

Maruti Victorious को सुरक्षा के मामले में भी काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके टॉप वैरिएंट्स में 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी शामिल हैं।

सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए इसमें ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट जैसे फीचर्स प्रदान करती है। सेफ्टी के इस पैकेज के साथ विक्टोरिस ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, जहां इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 अंक मिले हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Comment