अगर आपको भी एक बड़ी बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदना है, तो आप Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और इसी के साथ MediaTek का प्रोसेसर मिलता है। इस मोबाइल फोन की खास बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ 20,000 रुपये से भी कम है। ऐसे में बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन इस कीमत पर आपको और नहीं मिल सकता है, इसलिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
दरअसल, कंपनी ने अपनी बिग बिलियन डेज सेल को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पहले यह सेल 18 अक्टूबर को खत्म होने वाली थी, लेकिन अब 19 अक्टूबर को भी ग्राहक इस शानदार डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रियलमी P4 लाइट 5G पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस, डिस्प्ले, कैमरा और संपूर्ण जानकारी विस्तार से।
Realme P4 Lite 5G की कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स
वैसे तो इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,990 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट ऑफर के बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ 18,990 रुपये में ही मिल रहा है। इस पर ग्राहकों को 34 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं, BHIM UPI और CRED UPI से पेमेंट करने पर भी डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। इन ऑफर्स को मिलाकर इस स्मार्टफोन की कीमत 18,155 रुपये तक हो जाती है। इसी के साथ, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको 17,600 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज पर मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और एक्सचेंज वैल्यू पर निर्भर करेगा। साथ ही, आप इस स्मार्टफोन को तीन महीने की No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए आपको हर महीने 7,333 रुपये की किस्त देनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें
Motorola Signature 27 लॉन्च! 200MP कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ मचाएगा धमाल
Realme P4 Lite 5G का डिस्प्ले

रियलमी P4 लाइट 5G में आपको 6.8 इंच की फुल HD प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसी के साथ, इस स्मार्टफोन में स्मार्ट टच 2.0 और फ्लिकर-फ्री जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यूजर को स्मूथ टच रिस्पॉन्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Realme P4 Lite 5G का प्रोसेसर
अगर हम रियलमी P4 लाइट 5G के प्रोसेसर की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100 प्रोसेसर दिया गया है, जो एंड्रॉइड 16 पर आधारित रियलमी UI 7.0 पर काम करता है। वहीं, इस स्मार्टफोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 5000mm² का एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
Realme P4 Lite 5G की बैटरी और चार्जिंग
इस रियलमी P4 लाइट 5G की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाली है। इसी के साथ, इस स्मार्टफोन में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन में छह साल तक बैटरी हेल्थ बरकरार रखने का दावा भी किया है।
Realme P4 Lite 5G का कैमरा

रियलमी P4 लाइट 5G के कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 13MP का OIS प्राइमरी कैमरा और AI सेंसर दिया गया है। इसी के साथ, सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान कर सकता है।
Realme P4 Lite 5G की स्टोरेज, रैम और अपडेट्स
इस स्मार्टफोन की स्टोरेज की बात करें तो रियलमी P4 लाइट 5G स्मार्टफोन IP65 रेटिंग के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। इसमें 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे फोन की कुल रैम को आप 14 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए दो एंड्रॉयड OS अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी फैसला किया है।
Disclaimer
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स से जुड़ी जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। कीमत और ऑफर्स में समय के साथ बदलाव हो सकता है। स्मार्टफोन खरीदने से पहले Flipkart या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जानकारी की पुष्टि जरूर करें।
read more
- Flipkart Big Billion Days 2026: Pixel 11 समेत इन Pixel Phones पर बंपर ऑफर
- Honor Magic9 Super Edition की एंट्री, 11,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
- Vivo X Fold 6 की कीमत लीक! 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी के साथ मचेगा तहलका
मेरा नाम Mangesh है।मुझे 5 साल से अधिक समय से ब्लॉगिंग करने का अनुभव है।इस साइट में automobile, bike, scooter, smartphoneसे जुड़ी जानकारी साझा करता हु।