Jio Bharat 4G Phone: 5 साल पहले, रिलायंस ने अपनी सालाना बैठक में कहा कि उसकी मंशा है कि सभी 2 जी उपभोक्ताओं के हाथ में 4 जी स्मार्टफोन हों। इस वादे को पूरा करते हुए, जियो ने अपने 10वें जन्मदिन की सौगात में उपभोक्ताओं को जियोभारत 4G फोन उपलब्ध कराया है। इस फोन को 1,499 रुपये में खरीदने वाले को छह महीने का फ्री रिचार्ज भी मिलेगा। इस फोन को 1,499 रुपये में खरीदने वाले को छह महीने का फ्री रिचार्ज भी मिलेगा। इस रिचार्ज की लागत को हटा दिया जाए तो फोन सिर्फ 299 रुपये में मिलता है। सस्ते 4जी फोन देना बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धा पैदा करेगा।
Jio Bharat 4G Phone Offer

कंपनी ने इस ऑफर को खासतौर से उन ग्राहकों को लक्षित किया है जो अभी तक 2जी फोन का उपयोग करते हैं। रिलायंस ने कहा कि इस फोन को 1,499 रुपये में खरीदने के साथ छह महीने का फ्री रिचार्ज मिलेगा। ग्राहकों को इस दौरान प्रति महीने 14 जीबी डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉलिंग मिलेगा। यानी फोन खरीदने से अगले छह महीने का रिचार्ज भी खत्म हो जाता है। अब अलग से रिचार्ज नहीं करना होगा।
₹1,499 में फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
कंपनी ने इस सौदे को खासतौर पर 2G फीचर फोन प्रयोग कर रहे लोगों के लिए बनाया है। जियो ने बताया कि ऐसे ग्राहक आमतौर पर रिचार्ज पर प्रति महीने करीब 199 रुपये खर्च करते हैं। यह रकम छह महीने में लगभग 1,200 रुपये बैठती है। ऐसे में, फोन को 1,499 रुपये में खरीदने और छह महीने का रिचार्ज मिलने से 2G से 4G पर बदलने का अतिरिक्त खर्च सिर्फ 299 रुपये रहता है। ग्राहक फोन खरीदते समय 1,499 रुपये देना होगा।
मनोरंजन और UPI की सुविधा
जियो ने बताया कि ग्राहकों को 2G से 4G पर आने के साथ सुपर फास्ट इंटरनेट भी मिलेगा, साथ ही जियोभारत में 500 से अधिक टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में, मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे से यूपीआई (UPI) भुगतान की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है और 2000mAh की बैटरी है। जियोभारत के A1, B1, B2 और B3 मॉडलों पर यह ऑफर लागू है।
निष्कर्ष
Jio Bharat 4G फोन का यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अभी तक 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और कम खर्च में 4G सेवाओं का इस्तेमाल शुरू करना चाहते हैं। फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज मिलने से शुरुआती खर्च के बाद कुछ समय तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिस्क्लेमर
ऊपर दी गई जानकारी कंपनी द्वारा बताए गए ऑफर और उपलब्ध विवरणों पर आधारित है। कीमत, रिचार्ज, डेटा बेनिफिट और ऑफर की शर्तों में बदलाव हो सकता है। खरीदारी से पहले Jio की आधिकारिक जानकारी और लागू नियमों की जांच जरूर करें।
read more
- Flipkart Big Billion Days 2026: Pixel 11 समेत इन Pixel Phones पर बंपर ऑफर
- Honor Magic9 Super Edition की एंट्री, 11,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

मेरा नाम Mangesh है।मुझे 5 साल से अधिक समय से ब्लॉगिंग करने का अनुभव है।इस साइट में automobile, bike, scooter, smartphoneसे जुड़ी जानकारी साझा करता हु।