TVS Ntorq 150 हाइपर स्कूटर नेपाल में लॉन्च, कीमत NPR 3.69 लाख; जानें खासियत

TVS मोटरसाइकिल कंपनी नाम अपनी नई Ntorq 150 हाइपर स्कूटर इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है। इसे 26 सितंबर 2026 को नेपाल में NPR 3,69,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर देश में टीवीएस के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर जगदंबा मोटर्स के जरिए बेचा जाएगा।

TVS Ntorq 150 का इंजन

नेपाल-स्पेक Ntorq 150 में भारत में लॉन्च हुए मॉडल वाला ही मैकेनिकल पैकेज दिया गया है । इसमें 149.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर O3CTech इंजन है,जो 7,000rpm पर 13.2PS की पावर और 5,500rpm पर 14.2Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह 6.3 सेकंड में 0-60kph की रफ़्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 104kph रहने वाली है।

यह भी पढ़ें

Honda QC3 Electric Scooter Launch: 145Km रेंज, 3kWh बैटरी और ₹1.35 लाख कीमत

Ntorq 150 के फीचर्स

TVS Ntorq 150
TVS Ntorq 150

इसके फ़ीचर्स भारत-स्पेक मॉडल जैसी ही है। इस स्कूटर में
सुरक्षा के लिए सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल, हज़ार्ड लैंप और फ़ॉलो-मी हेडलैंप, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर, पेटेंटेड E-Z सेंटर स्टैंड और सीट के नीचे 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। TVS ने अपने कनेक्टेड-फ़ीचर्स भी काफी अच्छी तरीके से बदल दिया है।जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्विच करने योग्य राइड मोड समेत 50 से ज़्यादा कनेक्टेड फ़ंक्शंस शामिल रहने वाले हैं।

Ntorq 150 के कलर

इस मार्केट में एंट्री के लिए, स्कूटर तीन रंगों — स्टेल्थ सिल्वर, रेसिंग रेड और टर्बो ब्लू — में पेश किया गया है।

Ntorq 150 के वेरिएंट

नेपाल में TVS का Ntorq 150 लॉन्च करना देश के स्कूटर लाइनअप में प्रीमियम बनाने की दिशा में एक साफ़ कदम रखा है। नेपाल में Ntorq 125 रेंज का सबसे महंगा XP वैरिएंट लगभग NPR 3,34,900 का था; Ntorq 150 ने मार्केट में इस नाम के लिए लगभग NPR 35,000 ज़्यादा की नई कीमत रखी की है, इसके साथ ही इसमें राइडर-असिस्ट फ़ीचर — ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल — भी दिए गए हैं, जो नेपाल में बेचे गए पिछले Ntorq मॉडल में नहीं थे।

यह भी पढ़ें

30% उछाल के साथ Ather Rizta ने तोड़े रिकॉर्ड, 160 KM रेंज और कीमत भी बजट में

Ntorq 150 की कीमत और लॉन्च डेट

यह भारत में इस मॉडल के लॉन्च के लगभग एक साल बाद लॉन्च किया गया है, जहाँ इसे ₹1.19 लाख (स्टैंडर्ड) और ₹1.29 लाख (TFT वैरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह भारत के 150-160cc परफ़ॉर्मेंस स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox 155, Hero Xoom 160 और Aprilia SR 175 को टक्कर देता आ रहा हैं।

Ntorq 150 रायडर के लिए रहेगा बेस्ट

लॉन्च के समय बात करते हुए, TVS मोटर कंपनी के इंटरनेशनल बिज़नेस प्रेसिडेंट, पेमैन करगर ने नेपाल को कंपनी के लिए एक मुख्य मार्केट बताया, जहाँ युवा राइडर्स की बड़ी संख्या है और Ntorq 150 उन्हीं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए लाया गया है,यह नेपाल के जनता बताया।

Ntorq 150 का डिस्ट्रीब्यूशन कौन है

TVS नए डिस्ट्रीब्यूशन सेटअप के बजाय जगदंबा मोटर्स के मौजूदा डीलर नेटवर्क के ज़रिए इस मॉडल को पेश कर रहा हैं ।इससे ऐसा लगता है कि कंपनी नेपाल में अपनी पहले से मौजूद रिटेल और सर्विस नेटवर्क का इस्तेमाल करके ज़्यादा मार्जिन वाले इस प्रोडक्ट की बिक्री तेज़ी से बढ़ाना चाहती है। यह कदम दक्षिण एशिया में अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को अपमार्केट (बेहतर और महंगे सेगमेंट) में ले जाने की कंपनी की बड़ी कोशिश का ही हिस्सा है।

और पढ़ें

Leave a Comment